Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -06-Mar-2023 होली गीत

होली गीत 


ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल  2 

हुस्न का गरूर है, जवानी का फितूर है चलती है टेढी चाल 

ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल ।। 


फागुन का महीना आया मौसम है अलबेला 

गली गली में लगा है यारो जवां दिलों का मेला 

आज प्यार के रंग में रंग जायें 2  कर दें ऐसा धमाल । 

ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल 2 

हुस्न का गरूर है, जवानी का फितूर है, चलती है टेढी चाल 

ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल ।। 


रंग बिरंगे परिधानों में आई हुस्न की परियां 

आंखें जिनकी मधुशाला हैं होंठ गुलाब की कलियां 

कान्हा की पिचकारी छूटी 2 राधे घुंघटा संभाल । 

ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल 2 

हुस्न का गरूर है, जवानी का फितूर है, चलती है टेढी चाल 

ओ खेलो खेलो रंग गुलाल गोरी का चेहरा कर दो लाल ।। 


श्री हरि 

6.3.23 


   14
6 Comments

Abhinav ji

07-Mar-2023 09:09 AM

Very nice

Reply

अदिति झा

07-Mar-2023 08:27 AM

Nice 👍🏼

Reply

Swati chourasia

07-Mar-2023 06:56 AM

बहुत ही सुंदर रचना 👌

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

07-Mar-2023 07:20 AM

💐💐🙏🙏

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

07-Mar-2023 07:20 AM

🙏🙏

Reply